36 सप्ताह में बच्चे का वजन कितना होना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 13:33

36 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपके शिशु का वजन अब करीब 2.6 किलोग्राम हो चुका है। उसकी लंबाई अब 47.4 सें.मी. (18.7 इंच) से थोड़ी ज्यादा है, जो कि एक बड़े रोमेन लैटस (सलाद के पत्ते) जितनी है। इस सप्ताह के बाद से आपकी गर्भावस्था को पूर्ण अवधि (फुल टर्म) की गर्भावस्था कहा जाएगा, इसका मतलब है कि आपका शिशु अब किसी भी दिन जन्म लेने के लिए तैयार है। ध्यान रखें कि केवल पांच प्रतिशत शिशु ही अपने जन्म की नियत तिथि पर पैदा होते हैं।

शिशु के शरीर से बचे हुए रोएंदार लेनुगो बाल और वर्निक्स कैसिओसा झड़ना जारी रहते हैं। वर्निक्स कैसिओसा एक सुरक्षात्मक तत्व होता है, तो शिशु की त्वचा को ढके रखता है। शिशु इन बालों और त्वचा को निगल लेगा और अपनी आंतों में मिकोनियम के तौर पर संग्रहित कर लेगा। मिकोनियम काले या हरे रंग का चिपचिपा तत्व होता है। मिकोनियम ही शिशु का पहला मल होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info